विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Votings Start Bjp Will Hattrick Modi Said

PICS: मोदी वोट डालने पहुंचे तो मतदान केंद्र पर कुछ ऐसा बना नजारा

1 of 9 Photos

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और कच्छ में मतदान हो रहा है। सुबह 8.00 बजे मतदान केंद्रों के दरवाजे जनता के लिए खुल गए थे। शुरुआती 1 घंटे में ही 9 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। इसके साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि आज भी मतदान का प्रतिशत धमाकेदार ही होगा।


मणिनगर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े 9 बजे मतदान किया। मोदी ने न्यू राणिप में बनाए गए बूथ में मतदान किया। मोदी के यहां पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। भारी भीड़ में घिरे मोदी ने पत्रकारों के कुछ सवालों का जवाब भी दिया और कहा कि गुजरात की जनता हैट्रिक मारेगी और भाजपा की सरकार बनेगी।


आपको बताते चलें कि मध्य गुजरात के पांच जिलों की 40, उत्तर गुजरात की 32, अहमदाबाद शहर की 17 और कच्छ जिले की 6 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में 87 सीटों के लिए मतदान हो चुका है, जिसमें रिकॉर्ड 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। मतगणना 20 दिसंबर को होगी।


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment