राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
वायब्रेंट गुजरात में प्रदर्शित होगी 2 करोड़ की कार
दिव्य भास्कर नेटवर्क
| Dec 29, 2012, 11:36AM IST

अहमदाबाद . गुजरात चुनाव खत्म होने के बाद अब सरकारी तंत्र राज्य में होनेवाली आगामी वाईब्रेट समिट की तैयारी में लग गया है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित महात्मा मंदिर में 11 से 13 जनवरी, 2013 में छठी वायब्रेंट समिट का आयोजन होना है। इस ग्लोबल समिट में सोना-चांदी व हीरे से जड़ी हुई 2 करोड़ रुपए कीमत की कार प्रदर्शित की जाएगी।
इस कार को 8 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रदर्शन में रखा जाएगा। समिट के बाद इस कार की नीलामी की जाएगी। जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रमुख शांतिभाई पटेल ने बताया कि, शेवरले कंपनी की सेईल युवा कार को बाहर और अंदर से 20 किलो चांदी, 3 किलो सोना व स्वारोस्की के एक लाख हीरों से तैयार किया जा रहा है। इस कार के डैश बोर्ड पर भी सोना-चांदी व हीरे लगाए गए हैं।
यह कार राजकोट में भिंडी मेन्युफैक्चरिंग कंपनी बना रही है। कार के डिजाइनर व कंपनी के डायरेक्टर मनीष भिंडी ने कहा कि, इस कार को 20 दिन के अंदर तैयार कर दिया जाएगा। कार को बनाने के लिए 50 कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। इस कार को गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में शामिल करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
चांदी के सिक्के व नोट भी बनाई गई वायब्रेंट समिट की छवि वाले चांदी के सिक्के व 1000 रुपए की नोट जैसी सोने की एक नोट बनाई गई है। वायब्रेंट में आनेवाले विदेशी प्रतिनिधियों के लिए इसे बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा गोल्ड प्लेटेड पेन भी बिक्री के लिए रखी जाएगी।







