विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> What Did Modi On Voting Day

PICS: जानिए...वोटिंग के दिन क्या किया मोदी ने, कैसी रही दिनचर्या?

1 of 10 Photos

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान सोमवार को पूर्ण हो गया। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और कच्छ में मतदान हुआ। सुबह 8.00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अपने समर्थकों भारी भीड़ में फंसे मोदी साढ़े 9 बजे वोटिंग कर सके। उन्होंने न्यू राणिप में बनाए गए बूथ में मतदान किया।



आमतौर पर मोदी भाजपा प्रदेश कार्यालय में बहुत कम समय ही रुकते हैं, लेकिन इस दिन वे पूरे 9 घंटे यहां मौजूद रहे और भाजपा के सभी नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को आश्चर्यचकित कर दिया।



मोदी सुबह साढ़े 8 बजे ही गांधीनगर स्थित अपने बंगले से निकल गए थे। अपने विशाल काफिले के साथ निकले मोदी ने न्यू राणिप स्थित निशान हाईस्कूल में बने पूलिंग बूथ में मतदान किया। मोदी के यहां पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी का अभिवादन करने के बाद मोदी ने अपने काफिले को अहमदाबाद के खानपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर रवाना होने का आदेश दिया।



(फोटोग्राफर : योगेंद्र गुप्ता)


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment