विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> When Modi Speak A Wrong Word While Speech

PICS: ‘झांसी की रानी’ शब्द में मोदी की जबान फिसली, लगे ठहाके!

1 of 4 Photos

भुज। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भुज में स्वामी विवेकानंद युवा परिषद को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने अधिकतर कांग्रेस पर ही निशाना साधा। कांग्रेस की आलोचना करने में मोदी इतने तल्लीन हो गए कि उनकी शब्दमग्नता कब शब्दभग्नता बन गई, उन्हें पता ही नहीं चला।

 

दरअसल मोदी ने कांग्रेस को गुजरात से बाहर करने के लिए झांसी की रानी का उदाहरण पेश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, जिस तरह झांसी की रानी ने अंग्रेजों को अपना राज्य न देने का फैसला किया था, उसी तरह हमें भी गुजरात को कांग्रेस के हाथों में नहीं देना है। मोदी इस वाक्य में ‘झांसी की रानी’ की जगह ‘रानी की झांसी’ शब्द बोल गए। मोदी की गल्ती से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग हंस पड़े।

 

मोदी ने एफडी के मुद्दे पर भी कांग्रेस की जमकर आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से आसान लोन देने की भी बात की। मोदी ने कहा कि अब युवाओं के लोन के लिए बैंक गारंटर खुद राज्य सरकार बनेगी। अगर किसी व्यक्ति को व्यवसाय में नुकसान हो जाता है तो राज्य सरकार ही उसकी भरपाई भी करेगी। मोदी की यह बात सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

 

PICS: भाजपा का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मोदी के समक्ष हो गए नतमस्तक!


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment