विज्ञापन
 
 
 
 

'माया' को रिझाने के लिए क्या-क्या करते थे अमिताभ

 
Source: शरद ठाकर   |   Last Updated 11:41(10/02/12)
 
 
 
 

एपिसोड-17 (भाग-2)
 
शरद ठाकर। पिछले भाग में आपने पढ़ा... कोलकाता में ही एक ‘माया’ नाम की लड़की अमिताभ के पीछे पागल थी। माया भट्ट भी इतनी सुंदर थी कि सिर्फ अमिताभ ही नहीं, बल्कि माया को देखने वाला कोई भी युवक उसके पीछे पागल हो जाया करता था। माया इस समय अपनी छोटी बहन के साथ ‘एमच्योर्स’ नामक कंपनी के नाटकों में रोल किया करती थी।
 
आगे...
 
नाटकों में रिहर्सल के दौरान पूरी तरह खिल उठते थे। नाटकों के अन्य कलाकारों में हर जगह वे ही छाए रहते थे। चुटकुले सुनाना, तत्कालीन प्रसिद्ध फिल्मी अभिनेताओं की नकल करना लगातार चलता रहता था। बीयर की खाली बोतलों को एक के ऊपर एक रखने के बाद अमिताभ उन पर बैलेंस बनाने की कलाबाजियां भी करते थे। कभी वे ड्रम बजाने लगते थे तो कभी देश की अलग-अलग भाषाओं के वाक्य बोलने लग जाते थे। और ये अदाएं किसी भी लड़की को लुभाने के लिए काफी थीं।
 
इस पर भी काम न बनें तो अमितजी के पास एक अमोध शस्त्र तो था ही। ढोलक बजाते हुए उत्तरप्रदेश के भैयाजी की लोकबोली में यह गीत.. जिसकी बीवी मोटी.. हो मोटी, उसका भी बड़ा नाम है।
 
अमिताभ की इन्हीं मस्त अदाओं के चलते नाटक मंडली में काम करने वाली खूबसूरत माया भट्ट लंबूजी पर मरती थी। आज भी अमिताभ के उस समय के दोस्त इस बात को स्वीकार करते हैं कि माया और उसकी बहन ज्योति दोनों ही अमिताभ की दीवानी थीं, इतनी दीवानी कि उनकी नजरें हर वक्त अमितजी पर ही टिकी रहती थी।
 
कुछ समय बाद अमिताभ और माया के रास्ते अलग-अलग हो गए। अमिताभ अब मुंबई आ गए थे। इधर माया भट्ट ने भी अपने मन को समझाते हुए कंपनी के एक दूसरे प्रतिभाशाली कलाकार से दिल लगा लिया। इस प्रतिभाशाली कलाकार का नाम था.. ‘विक्टर बनर्जी’। कुछ समय बाद माया और विक्टर ने शादी कर ली।
 
इधर अमिताभ की दोस्ती एक नई लड़की से हो गई। नाम था ‘रमोला चुगानी’। रमोला एक सिंधी लड़की थी। हर वक्त उसके होठों पर खिलखिलाहट मौजूद रहती थी। देखने में बहुत खूबसूरत, बस एक ही समस्या थी कि वह ‘ड’ का उच्चरण ‘र’ में ही किया करती थी।
 
रमोली की इसी बात पर अमिताभ उसका खूब मजाक उड़ाया करते थे। नाटक के सेट पर अमिताभ उससे बोलते.. ‘रमोला’, चल तो यह वाक्य बोल..‘घोड़ा गिर गया’! रमोला जवाब में कहती..‘घोरा गिर गया’..यह सुनते ही सेट पर मौजूद लोग खिलखिलाकर हंस उठते। अब तक इस मंडली में अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ भी जुड़ चुके थे। अमिताभ और अजिताभ दोनों का रमोला से भावनात्मक लगाव हो गया और दोनों भाईयों ने रमोला को अपनी बहन बना लिया। रमोला ने कई वर्षो तक दोनों भाईयों को राखी बांधी।
 
लेकिन अचानक एक दिन पवित्र रिश्तों की यह बाजी पलट गई... रमोला और अजिताभ ने शादी कर ली।
 
अमिताभ का पहला प्रेम...
 
सौम्य वद्योपाध्याय नामक एक बंगाली पत्रकार-लेखक ने एक बार अमिताभ से पूछा.. मुझे पता चला है कि तुम्हारी एक खास महिला मित्र थी!
 
अमिताभ यह सुनते ही चौंक उठे और सिर्फ इतना ही बोले.. ‘हां!’ पत्रकार ने जब यह बात अमिताभ से उगलवाने की जिद पकड़ ली और अमिताभ से धीरे से कहा.. सिर्फ दोस्त थी या इससे कुछ ज्यादा? तब अमिताभ ने जवाब दिया.. यार छोड़ो न यह बात!
 
अमिताभ से जब पूछा गया ‘जयाजी के अलावा अन्य किसी महिला से आपके प्रेम संबंध थे?’ तो अमिताभ का जवाब ‘हां’ था, इसके बाद वे कहते इस बारे मंे मैं ज्यादा बात नहीं करूंगा। (रुकिए.. यह सवाल फिल्म अभिनेत्री ‘रेखा’ के संबंध मंे नहीं था) हालांकि रेखा ने कई बार अमिताभ और अपने संबंधों को स्वीकारा है लेकिन अमिताभ ने कभी यह बात नहीं कही।
 
एपिसोड जारी है......अंतिम भाग पढ़े सोमवार (13 फरवरी) को।
 
 
कौन थी ‘माया’ जो अमिताभ पर जान छिड़कती थी?
‘डॉक्टर की करामात’ तलाक के नकली पेपर बनाकर...
1 लड़की..15 शादियां, लेकिन 16वीं पड़ गई महंगी
सुबह सगाई, दोपहर में विवाह और रात को हो गई राह...
भीख मांगने वाले करोड़पति गांधी का लोगों ने...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(2)
Latest | Popular