अहमदाबाद।भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। खबर है कि अब उनकी हालत में काफी सुधार है और वे ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को अपने बारे में जानकारियां भी प्रेषित कर रहे हैं।
हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए युवराज के जल्दी स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की थी। मोदी की इसी ट्वीट का जवाब युवराज ने कुछ यूं दिया है..
मेरे लिए सचमुच यह कठिन समय है लेकिन खराब समय हमेशा के लिए नहीं होता। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर स्वदेश लौटूंगा, क्योंकि मेरा देश मेरे लिए प्रार्थनाएं कर रहा है। ट्वीट करते हुए युवराज ने भारतीय मीडिया का भी आभार माना।