गीतिका को अबॉर्शन के लिए ले गई थी अरुणा, कांडा ने 45 दिन में किए थे 400 फोन
इस खुलासे से गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में एक नया मोड़ आ गया था। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक गीतिका ने गर्भपात कराया था। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है, 'पुलिस एमडीएलआर में मैनेजर अरुणा चड्ढा के इस 'दावे' की जांच में जुटी है कि वह गर्भपात के लिए गीतिका को दिल्ली के लाजपतनगर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गई थी।'
हालांकि, गीतिका के भाई का आरोप है कि गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उसकी बहन का चरित्र हनन करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कांडा ने गीतिका को 45 दिनों में 400 बार फोन किया था। गीतिका कांडा की कंपनी एमडीएलआर में काम कर चुकी थी।
अगली तस्वीर: सिरसा में तारा बाबा की कुटिया से भी जुड़े थे कांडा के तार