सिरसा में तारा बाबा की कुटिया से भी जुड़े थे कांडा के तार
सिरसा आने वाले लोगों के लिए श्री तारा बाबा की कुटिया किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यह अपनी भव्यता के लिए मशहूर है, लेकिन तारा बाबा कुटिया का संबंध गीतिका शर्मा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए गोपाल कांडा से भी है। जांच के समय यहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
कुटिया के मुख्य सेवक और गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा इस भव्य मंदिर का कामकाज देखते हैं। कुटिया में मुख्यद्वार पर लगे कांडा बंधुओं के साइनबोर्ड को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। कांडा परिवार अपनी सफलता में सबसे बड़ा योगदान श्री तारा बाबा के आशीर्वाद को मानता है।
अगली तस्वीर: सिर्फ कांडा ही नहीं था गीतिका की आत्महत्या की वजह, कुछ और भी था कारण