अम्बाला. स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने आह्वान किया कि वह एड्स जैसी घातक और जानलेवा बीमारी से बचाव की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे जनांदोलन का रूप दें।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते एचआईवी व एड्स के खिलाफ जागरुकता न लाई गई तो भविष्य में न केवल समाज को इसके घातक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं बल्कि मानवता के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है।
वे सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर रेड रिबन ट्रेन के आगमन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। संसदीय सचिव ने इस अवसर पर पीजीआई चंडीगढ़ से आई मोबाइल वैन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य, पुलिस, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन इत्यादि विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के बाहर आयुष विभाग द्वारा मेडिकल चेकअप शिविर लगाया गया। यह प्रदर्शनी मंगलवार शाम छह बजे तक होगी। पहले दिन करीब 29 हजार ने प्रदर्शनी ट्रेन का अवलोकन किया।
आगे की तस्वीरों में देखिए क्या-क्या दी गई जानकारी...