भाई-भाभी की मौत का गम नहीं कर पाया बर्दाश्त और दे दी जान

करनाल। रेलवे ट्रैक पर बुधवार को जान देने वाले दंपति की मौत के बाद युवक के छोटे भाई ने भी रेल के आग कूदकर जान दे दी। माना जा रहा है कि रमाना रमानी निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार उनकी मौत का गम सहन नहीं कर पाया। इस पर उसने बुधवार देर शाम एनडीआरआई गेट के पीछे ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात को पटरी की देखरेख कर रहे गैंगमैन ने जब एक शव पटरी पर देखा तो इसकी सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने पटरी पर शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब की तलाशी ली तो जेब से मोबाइल फोन मिला। सिम से एक नंबर पर फोन किया तो शव की पहचान हो पाई।
पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर रिश्तेदारों को सौंप दिया। जीआरपी एसएचओ ललित कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।







