विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Complaint To The Inspector

विशेष सेल में कीजिए कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक की शिकायत

प्रवीण पाण्डेय | Dec 12, 2012, 04:14AM IST
 
 

चंडीगढ़.  पुलिस फोर्स में फैले भ्रष्टाचार के कारण हरियाणा पुलिस को कई बार शर्मिदगी उठानी पड़ी है। अफसरों और जवानों पर पैसे को लेकर गाहे-बगाहे लगने वाले आरोपों के मद्देनजर महकमे में नया सेल बनाया गया है जहां कांस्टेबल से इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की सीधी शिकायत की जा सकेगी। शिकायत की जांच के बाद यह सैल पुलिसकर्मी/अधिकारी को बर्खास्त तक कर सकेगा।
 
‘इंटरनल विजिलेंस मॉनीटरिंग सेल’ नामक इस सेल का गठन डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने 15 दिन पहले किया था। यहां आने वाली शिकायतों की जांच का जिम्मा आईजी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील को सौंपा गया है।
 
अकील ही ये फैसला लेंगे कि सेल में आने वाली किस शिकायत की जांच किस अफसर से करानी है। 15 दिन में सेल में छह शिकायतें पहुंची हैं जिनकी जांच चल रही है। वह कहते हैं, ‘जांच के सारे पहलुओं पर मैं खुद नजर रखूंगा। जो जवान दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ अगर कोई क्रिमिनल एक्शन बनता होगा, तो वह भी लिया जाएगा।’
 
शिकायतों के साथ साक्ष्य जरूरी
 
> कुछ शिकायतों में पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाए जाते हैं लेकिन इनमें शिकायतकर्ता का नाम नहीं होता। ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती 
> कुछ शिकायतों में कहा जाता है कि पुलिसकर्मियों ने पैसे ले लिए लेकिन काम नहीं किया।
> कुछ शिकायतों में कहा गया है कि पुलिस जवानों ने पैसे लेकर दूसरी पार्टी को फेवर किया।
सेल के अधिकारी देखते हैं कि शिकातय के साथ जरूरी साक्ष्य हैं या नहीं। जिस शिकायत के साथ जरूरी साक्ष्य होते हैं, उन्हीं की जांच आगे बढ़ाई जाती है।
 
 
यहां होगी शिकायत
 
पंचकूला में पुलिस हैडक्र्वाटर में या फिर हरियाणा पुलिस की साइट www.haryanapolice.nic.in पर।
 
आम आदमी इस सेल में अपनी शिकायत दे सकता है। इससे भ्रष्ट पुलिसकर्मियों में भय पैदा होगा और जनता सुरिक्षत महसूस करेगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले शख्स को नहीं बख्शेंगे। 
 
श्रीनिवास वशिष्ठ, डीजीपी हरियाणा

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment