विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Fiza Death Cause Was Poison

...तो जहर से हुई थी फिजा की मौत!

भास्कर न्यूज | Sep 09, 2012, 00:45AM IST
 
 

मोहाली। लंबे इंतजार के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन की पूर्व पत्नी फिजा की विसरा रिपोर्ट मोहाली अस्पताल के डॉक्टरों ने पेश की, जिसमें एल्युमिनियम फॉस्फेट और एल्कोहल की मात्रा का खुलासा हुआ है। एल्युमिनियम फॉस्फेट एक प्रकार का जहर होता है, जो गेहूं के बचाव के लिए बोरियों व ड्रम में रखा जाता है।

पहले जहां एक तरफ यह माना जा रहा था कि विसरा रिपोर्ट के बाद फिजा की मौत का खुलासा हो जाएगा, लेकिन विसरा रिपोर्ट में जहर पाए जाने के बाद यह बात अभी भी भविष्य की गर्भ में ही है कि फिजा के पेट में जहर कहां और कैसे पहुंचा। हालांकि मोहाली फेज-6 में विसरा रिपोर्ट पेश करने वाले डॉक्टर परमिंदर सिंह भट्टी का कहना है कि इस तरह के केस को आत्महत्या का केस ही माना जाता है। बता दें कि फिजा की लाश सेक्टर 48-सी के घर में 6 अगस्त को मिली थी। शव बुरी तरह सड़ चुका था।

पुलिस को कल सौंपी जाएगी विसरा रिपोर्ट

डॉ. भट्टी ने बताया कि खरड़ स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब द्वारा फिजा की भेजी गई रिपोर्ट को तीन डॉक्टरों की टीम ने जांचा है। रिपोर्ट सोमवार को मोहाली पुलिस को सौंप दी जाएगी। टीम में परमिंदर सिंह भट्टी, डॉक्टर नीरा और डॉक्टर सुखविंदर कौर शामिल रहे। उन्होंने बताया कि एल्युमिनियम फॉसफेट खाने के 20 या 25 मिनट बाद व्यक्ति को उलटियां आनी शुरू हो जाती है अगर अल्कोहल साथ में पी जाए तो इसका असर भी जल्द होना शुरू हो जाता है।

उधर, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अभी विसरा रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंची है। जैसे ही उन्हें विसरा रिपोर्ट मिलेगी उसके बाद फिजा के करीबियों से भी पूछताछ की जा सकती है। बहरहाल विसरा रिपोर्ट के बाद यह राज तो खुल गया कि फिजा के शरीर में जहर है, लेकिन यह जहर कहां से आया, जहर फिजा को दिया गया या उसने खुद खाया इसका खुलासा सोमवार के बाद मोहाली पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा और यह भी देखना होगा कि मोहाली पुलिस किन-किन लोगों से इसके बारे में पूछताछ करती है। क्योंकि फिजा ने अपनी मौत से पहले ही कई लोगों से अपनी जान का खतरा बताया था और इसका खुलासा 9 अगस्त को फिजा खुद करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।





 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment