स्वास्थय मंत्री के तेवर पहली बार तल्ख दिखे

चंडीगढ़.कुर्सी संभालने के तकरीबन दो साल बाद मंगलवार को पहली बार स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह के तेवर तल्ख नजर आए। राज्य के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि वह सरकारी अस्पतालों की मौजूदा कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं।
उन्होंने यहां तक कह डाला कि पिछले सात बरसों में प्रदेश सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं, उनका लाभ अभी तक पूरी तरह जनता को नहीं मिल पा रहा। राव नरेंद्र ने दो टूक शब्दों में कहा कि अधिकारियों के स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसे सीधी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहना होगा।
उन्होंने कहा कि महकमे को सुविधाएं देने के पीछे मुख्यमंत्री की जो सोच है,उसका लाभ आम आदमी तक पहुंचे, ये सबको सुनिश्चित करना होगा। राव नरेंद्र ने कहा कि अच्छा काम करने वाले डॉक्टर्स को पुरस्कार दिया जाए, ये उनकी कोशिश रहेगी।
हुड्डा और चौटाला में कोई फर्क नहीं: बिश्नोई
हुड्डा ने बंसीलाल को पीछे छोड़ा, शीर्ष सिंहासन पर रहने का नया रिकॉर्ड
PHOTOS:केडी सिंह की कमान में चंडीगढ़ में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन







