विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Minor Girl Gave Birth To Child

दुराचार की शिकार नाबालिग ने लड़की को जन्म दिया

Bhaskar News | Oct 29, 2012, 05:09AM IST
 
 


अम्बाला सिटी। कक्षा छठी में पढऩे वाली दुराचार पीडि़ता ने पंचकूला में लड़की को जन्म दिया है। दोनों की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने दुराचारी को दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। इस घृणित कार्य में सहयोग देने वाले दुराचारी के मित्र मोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं दर्शाई है। गौरतलब है कि वाल्मीकि बस्ती में रहने वाली नाबालिग कविता (काल्पनिक) को मेडिकल जांच के बाद सिविल अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को पंचकूला रेफर कर दिया था। वहां डॉक्टरों की टीम ने कविता की एक बार फिर जांच की। बताते हैं कि देर शाम उसने लड़की को जन्म दिया। इस 15 वर्षीय पीडि़ता की स्थिति को लेकर डाक्टर चिंता में थे।

 

 

 


आरोपी रिमांड पर
कविता की कहानी बड़ी दर्दनाक है। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। दादी है जो लोगों के घर का काम करती है और परिवार चलाती है। गरीबी की हालत के बावजूद कविता पढऩा चाहती थी। उसकी दादी यह तमन्ना पूरी करने में लगी हुई थी। इसी इलाके में रहने वाले दीपक ने कविता के परिवार की मजबूरी का फायदा उठाया। एक दिन उसने कविता को पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बुरा काम किया। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। कविता डरी हुई थी। जब उसकी हालत बिगड़ गई, तब दादी के सामने उसने सच उगल दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शनिवार को ही दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

 

 

मोहित ने सहयोग दिया
मोहित भी वाल्मीकि बस्ती में रहता है। दीपक से उसका खासा याराना है। पुलिस बताती है कि दीपक कविता को लेकर मोहित के घर जाता था। वहीं पर उसके साथ दुराचार किया जाता था। मोहित के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह सफाई कामगारों को छोटी-मोटी रकम ब्याज पर देता है। वहीं दीपक के बारे में चर्चा है कि वह नशीली चीजों के व्यापार से जुड़ा हुआ है। वह फोटोग्राफी का काम भी करता है। मोहित अविवाहित है। दीपक का तीन साल पहले विवाह हो चुका है। उसकी एक लड़की है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मोहित को हिरासत में ले लिया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

क्या भविष्य होगा कविता का
दीपक की हवस ने एक नाबालिग का जीवन बर्बाद कर दिया है। गरीबी और मासूमियत का फायदा उठाकर उसने न सिर्फ इंसानियत को कलंकित किया, बल्कि समाज शास्त्रियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब एक ही सवाल मुंह बाए खड़ा है कि कविता का क्या होगा। पढऩे की ललक मन में लिए कविता अब अपनी बच्ची को देखेगी या अपना भविष्य संवारेगी। कुदरत की मारी और शैतान की सताई हुई इस एक बच्ची की मां की देखरेख कौन करेगा। रिमांड के बाद दीपक जेल चला जाएगा। लेकिन कविता का क्या होगा। इस मामले में जिला प्रशासन और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

 

 

दुराचार से स्कूली छात्रा हुई गर्भवती
अम्बाला सिटी। अम्बाला में स्कूली छात्रा से दुराचार के मामले थम नहीं रहे हैं। रविवार को नारायणगढ़ के बरेड़ी कलां गांव में ग्यारहवीं की स्कूली छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। परिजनों को मामले की भनक तब हुई, जब छात्रा ने पेट दर्द की शिकायत की। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टर ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। तब छात्रा ने दुराचार की जानकारी परिजनों को दी।  परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी तो नारायणगढ़ पुलिस छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए, लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद होने के कारण छात्रा को पंचकूला सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नारायणगढ़ थाने के जांच अधिकारी बलबीर ने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 अप्रैल 2012 को वह घर पर अकेली थी। दो युवक अमित कुमार और जसविंद्र उसके घर के बाहर रुक गए और पानी पिलाने की मांग की। दोनों युवक उनके ननिहाल पिंजौरी गांव के थे, इसलिए जान पहचान के कारण जब वह पानी लेने अंदर गई, तो पीछे से युवक घर में घुस आए। दोनों ने धमकी देकर बारी-बारी से दुराचार किया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment