एक नहीं, दो-दो सुसाइड नोट लिखे थे अनुराधा शर्मा ने, जानिए क्या था डर

एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की मां ने खुदकुशी करने से पहले पहले दो पत्र लिखे थे। एक सुसाइड नोट में हरियाणा के पूर्व गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। दूसरी चिट्ठी बेटे के नाम लिखी। 62 वर्षीय अनुराधा ने शुक्रवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।
अनुराधा ने बेटे अंकित शर्मा के नाम लिखे नोट में उसे आत्महत्या करने की वजह बताई थी। चिट्ठी में लिखा है कि किसी भी कीमत पर कांडा सजा पाने से बचना नहीं चाहिए। वह मजबूती से केस को लड़े। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुसाइड नोट मिले थे। इसमें उसने आत्महत्या का कारण गोपाल कांडा का दबाव बताया था।
उन्हें डर था कि कांडा जमानत पर छूट जाएगा। इसके आधार पर पुलिस कांडा और उनकी कंपनी की एचआर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा पर आत्महत्या के हालात बनाने का केस दर्ज कर चुकी है।
सुसाइड नोट भी उसी दराज से मिला जहां गीतिका का सुसाइड नोट मिला था। पुलिस अनुराधा के फोन कॉल की डिटेल भी तलाश रही है, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें किसी ने धमकी तो नहीं दी थी।






