गुरुद्वारा लखनौर साहिब
लखनौर साहिब गुरु जी का ननिहाल गांव था। अम्बाला कैंट से इसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर है। अपनी माता गुजरी जी के साथ वह बचपन में यहां कई महीने रहे। जो उनका ननिहाल घर था, उस स्थान को गुरुद्वारा साहिब का रूप दे दिया गया है। यहां पर गुरु जी से संबंधित कई पुरातन वस्तुओं सहेजी गई हैं। इनमें उनके बिस्तर, पलंग, पुराने बरतन व शस्त्र शामिल हैं। बताते हैं कि गुरु साहिब के नानके बाद में आनंदपुर साहिब में जाकर बस गए थे।
अगली तस्वीर: गुरुद्वारा गेंदसर साहिब