बादशाही बाग और गोबिंदपुरा गुरुद्वारा
यह दोनों गुरुद्वारे अम्बाला सिटी में स्थित हैं। गुरु गोबिंद सिंह अपने मामा किरपाल चंद के साथ यहां आए थे। उनके पास सफेद बाज था। यहां बाग में मौजूद आमिर दीन के पास भी एक बाज था। सफेद बाज देख लालच में आए आमिर दीन ने धोखे से बाज लेने के लिए बाज से बाज लड़ाने की चुनौती दी। गुरु ने कहा कि वह चिडिय़ों को आमिर दीन के बाज के साथ लड़वा सकते हैं। हुआ भी यही, उनकी दो चिडिय़ों ने आमिर दीन के बाज को मार दिया।