इस मामले से अभी उनका पीछा छूटा भी नहीं था कि एक बार फिर एक हाई प्रोफाइल सुसाइड केस (गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले) में नुपुर का नाम सामने आया। दरअसल गीतिक ने गोवा पुलिस में नुपुर के खिलाफ बैग चोरी करने की एफआईआर लिखवाई थी। पुलिस जांच में नुपुर ने बताया कि गोपाल कांडा एक प्लेबॉय था और उसे खूबसूरत लड़कियों से घिरे रहना पसंद था।