विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Three Young Men Were Crossing The Railway Bridge, Engine Earthquake Death

रेलवे पुल पार कर रहे थे तीन युवक, इंजन की चपेट में आकर मौत

bhaskar news | Feb 18, 2013, 03:50AM IST
 
 


यमुनानगर. ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीनों के शरीर के परखच्चे उड़कर २५ मीटर दूर तक बिखर गए। एक युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर पुल के नीचे जा गिरी। पुलिस को एक घंटे से अधिक युवकों के शरीर के टुकड़े एकत्रित करने में लगे। एक की पहचान यमुना गली निवासी मनोज के रूप में हुई ।


यमुना गली जाने के लिए अधिकांश लोग पश्चिमी यमुना ब्रिज का शॉर्टकर्ट इस्तेमाल करते हैं। तीनों युवक भी रविवार को यहीं से ब्रिज पार कर रहे थे कि अंबाला की ओर से आ रहे रेलवे इंजन की चपेट में आ गए।

इंजन चालक ने बताया कि उसने हार्न दिया था। लेकिन युवक पुल पर तेजी से भागने लगे। वे पुल पार नहीं कर सके। तीनों को इंजन ने अपनी चपेट में ले लिया।


घटनास्थल पर पुलिस को सब्जी व अन्य सामान मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीनों बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। शवों के चिथड़े एकत्रित कर पुलिस ने सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

जांच अधिकारी ब्रजपाल ने बताया कि अभी एक ही युवक की शिनाख्त हुई है। बाकी दोनों युवकों की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में फैक्ट्री में भी सूचना भेजी गई है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment