विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Crack In The Pillar Of The Building Collapsed, Killing Two Workers And Injuring 8

पिलर में दरार पड़ने से बिल्डिंग ढही, दो मजदूरों की मौत और 8 घायल

1 of 8 Photos

बल्लभगढ़. गांव मोहला स्थित मुर्गी फार्म हाउस के पिलर में दरार पडऩे से रविवार शाम बिल्डिंग ढह गई। इससे फार्म हाउस में काम कर रहे 12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत नाजुक है। हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। देर रात तक मलबे में दबे दो मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी थी। 


रविवार शाम करीब 4 बजे गांव मोहला स्थित सूर्या मुर्गी फार्म हाउस में करीब एक दर्जन मजदूर मुर्गियों के अंडे व दाना डालने के लिए अंदर काम कर रहे थे। अचानक शैड का लेंटर व दीवार ढह गई।

इससे मलबे में सभी मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चंद व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गई।

आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए कैसा था हादसे के बाद का भयानक मंजर...


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment