फरीदाबाद. घर से नौकरी की तलाश में निकली किशोरी युवतियों को बेचने वाले गिरोह के हाथ लग गई। गिरोह की महिला ने किशोरी को यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक अविवाहित युवक को साढ़े 19 हजार रुपए में बेच दिया।
पुलिस ने किशोरी को खरीदने वाले एक युवक और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है।अब पुलिस उसे बेचने वाली महिला की तलाश कर रही है।
क्या है घटनाक्रम : सीआईए बडख़ल के इंचार्ज संजीव कुमार के अनुसार एसजीएम नगर निवासी एक किशोरी (14) 12 फरवरी को घर से नौकरी की तलाश में दिल्ली के लिए निकली।दिल्ली के आनंद विहार में किशोरी को अकेला देख एक महिला ने उसे रोक लिया।
उसने नौकरी का झांसा दिया और किशोरी को फर्रुखाबाद ले गई।उन दिनों गंगा किनारे घटिया घाट पर राम नगरिया मेला लगा था। मेले में महिला ने किशोरी को नवाबगंज थाने के तहत आने वाले पुडीर गांव निवासी हरवंश लाल के हाथों 19 हजार 500 सौ रुपए में बेच दिया।