विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Make Minor Girls Who Were Abducted And Prostitution

नाबालिग लड़कियों को करते थे अगवा और कराते थे वेश्यावृत्ति

bhaskar news | Feb 24, 2013, 01:28AM IST
 
 


बल्लभगढ़. शहर की विभिन्न कॉलोनियों में नाबालिग लड़कियों को अगवा कर उनसे वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का फरीदाबाद थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।ये लड़कियां यूपी के पिलखुवा इलाके में भेजी जाती थीं।पुलिस ने वहां छापा मारकर तीन लड़कियों को बरामद कर लिया।मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार संतनगर ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक नाबालिग लड़की पिछले दिनों अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। 19 फरवरी को पुलिस में लड़की के भाई ने इसी कालोनी में रहने वाले राजू शर्मा के खिलाफ बहला-फुसला कर अगवा करने का मामला दर्ज कराया।

जांच में पता चला कि इस लड़की के अलावा ओल्ड फरीदाबाद इलाके से 24 जनवरी और जुलाई 2012 में भी दो अन्य नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया था। शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद थाने के प्रभारी विजय कुमार को सूचना मिली कि इन तीनों लड़कियों को एक ही गिरोह ने अगवा किया है।

इन तीनों को लड़कियों को पिलखुवा इलाके में छुपाकर रखा गया है। टीम ने पिलखुवा के एक मकान पर छापा मारा। वहां से तीनों लड़कियों को बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से इमरान नामक युवक को भी काबू कर लिया। जबकि इस गिरोह में शामिल शानू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल आस मोहम्मद उर्फ आशू किसी हत्या के मामले में पहले से ही जेल में बंद है। मामले का खुलासा होने के बाद एसीपी सराय ख्वाजा दर्शन लाल मलिक के अनुसार इस गिरोह के सदस्य लड़कियों को झांसा देकर यहां से ले जाते थे। वहां इनका शारीरिक शोषण किया जाता था। मेडिकल जांच में भी बलात्कार की पुष्टि हुई।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment