विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Three New Cases Of Swine Flu Were Confirmed

फिर फैल रही है स्वाइन फ्लू की दहशत, तीन नए मामलों की हुई पुष्टि

भास्कर न्यूज | Feb 07, 2013, 08:33AM IST
 
 


फरीदाबाद। स्वाइन फ्लू की दहशत तेजी से फैल रही है। ऐसे में जिन लोगों को वायरल है, वे भी स्वाइन फ्लू जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके अलावा सात संभावित मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू पीडि़तों की संख्या 6 हो गई। इसमें से एक की मौत हो गई है। बढ़ते मामलों को लेकर एनसीआर में फरीदाबाद संवेदनशील बन गया है।बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को डीजी हेल्थ ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। इसमें उन्होंने बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है।


डीजी ने ली अधिकारियों की क्लास : बुधवार को डायरेक्टर हेल्थ डॉ. नरेंद्र अरोड़ा ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डीसी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। इसमें सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. एमएम शर्मा, डॉ. रमेश व पीएमओ डॉ. ओपी मेहता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डॉ. अरोड़ा ने बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने मामलों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा जागरूकता पर जोर दिया जाए। ताकि मामलों को बढऩे से रोका जा सके। साथ संभावित मामलों को गंभीरता से लिया जाए। उनके इलाज में कोई लापरवाही न हो।

डीसी ने किया अलर्ट


स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीसी बलराज सिंह ने शहर वासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते मामलों को देखते बुधवार को डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक ली।
 

इसमें स्वाइन फ्लू की दस्तक को बढऩे से रोकने के लिए जरूरी हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जरूरी है लोगों को जागरूक किया जाए।


जागरूकता पर दिया जोर
डीसी ने कहा कि इसके लिए हर माध्यम का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि घर-घर तक स्वाइन फ्लू के लक्षणों व इसके बचाव के उपायों की जानकारी पहुंच सके। इससे स्वाइन फ्लू पर शिकंजा कसने में आसानी होगी।
  खासतौर से स्कूल-कॉलेजों में स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों का अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इसे बढऩे से रोका जा सके।


लक्षण की हो जानकारी
डीसी ने स्वाइन लू के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि गले का सूखना, खांसी, ठंड लगना, उल्टी व दस्त, उच्च ताप का बुखार इसके मुख्य लक्षण हैं।


  इसके अलावा बंद व बहती नाक, बदन दर्द व सिरदर्द, थकान व सुस्ती महसूस होना और श्वांस संबंधी परेशानियां भी स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। डीसी ने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरी है आवश्यक उपाय अपनाने की। उन्होंने कहा इससे बचाव के साधारण उपायों के तहत जरूरी है कि अपने हाथों को साबुन व पानी से अच्छे से धोएं।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment