विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Class VII Student Was Sweet - Sweet Things And There Was A Chance Scandal

सातवीं कक्षा की छात्रा से करता था मीठी-मीठी बातें और मौका पाकर कर दिया कांड

bhaskar news | Feb 18, 2013, 02:42AM IST
 
 


गुडग़ांव. गांव डूंडाहेडा से एक अज्ञात युवक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति गांव डूंडाहेडा में किराये के मकान में रहता है। उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार 12 फरवरी की सुबह वह घर से स्कूल गई थी। लेकिन स्कूल की छुट्ïटी होने के बाद भी घर नहीं लौटी। 

परिजनों ने तलाश शुरू की। किशोरी की सहेलियों से इस बारे में पूछताछ की गई। उसकी एक सहेली ने बताया कि छुट्ïटी के बाद सरोज एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। जाते समय उसने अपना स्कूल बैग भी सहेली को दे दिया था। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

उद्योग विहार थाना एसएचओ इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को सकुशल मुक्त करा लिया जाएगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment