गुडग़ांव. बंधवाड़ी गांव में रविवार को खुशनुमा मौसम में आयोजित रॉ ऐडवेंचर्स कार्यक्रम का लोगों ने जमकर मजा लिया। कपड़ों की परवाह किए बिना लोग कीचड़ युक्त पानी में मौज मस्ती करते देखे गए।
खुशनुमा माहौल ने कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों ने भी कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।
एंटरटेनमेंट टेन इवेंट्स के निदेशक अमनवीर सिंह ने कहा कि लोगों की कोशिशों के कारण ही इस कॉन्सेप्ट को हकीकत में बदलना संभव हो सका है। कार्यक्रम से लोगों को जोडऩे के लिए हरसंभव प्रयास किए गए।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए कीचड़ में कैसे हुआ एडवेंचर और मस्ती...