विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Sector-39 Was Moving Upmarket Racket, Arrested Four Call Girls

सोशल साइट पर दिया विज्ञापन, गेस्ट हाउस में लिए कमरा और शुरू कर दिया धंधा

1 of 5 Photos

गुडग़ांव। पॉश इलाके सेक्टर-39 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्म फरोशी का भंडाफोड़ करते हुए चार कॉलगर्ल समेत नौ को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गेस्ट हाउस संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को मंगलवार सुबह जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

सेक्टर-39 के एक गेस्ट हाउस में जिस्म फरोशी का धंधा काफी दिनों से चल रहा था। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सज्जन सिंह, महिला एसआई रानी देवी व अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंचे। छापे के दौरान पुलिस ने अलग-अलग कमरों में मौजूद जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में देखा। पकड़ी गई चारों कॉलगर्ल की उम्र 24 से 28 वर्ष बताई जा रही है।

चारों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं। ये सभी गेस्ट हाउस मैनेजर गिरीश के बुलाए जाने पर यहां आती थीं। इस गेस्ट हाउस के अलावा अन्य कई गेस्ट हाउसों में भी इनका आना-जाना होता था। गेस्ट हाउस संचालक राजस्थान के झुंझनू निवासी हवा सिंह ने यह कोठी एक साल के लिए लीज पर ली हुई है। जिस्म फरोशी के धंधे को यहां का मैनेजर उत्तराखंड निवासी गिरीश संभालता था। पकड़े गए अन्य युवकों की पहचान सिकंदराबाद के धनकोर निवासी ललित, झारखंड निवासी सिद्धार्थ, बिहार के सीतामढ़ी निवासी विजय के रूप में हुई। सभी गुडग़ांव में निजी कंपनी में काम करते थे।

 

अगली स्लाइड में देंखे कैसे सोशल साइट पर भी चलता था इनका धंधा...


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment