विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Showed This Effect By Nature, Brown Shrike Appeared First In Sultanpur Lake

कुदरत ने दिखाया ऐसा असर, सुल्तानपुर झील में पहली बार दिखी ब्राउन श्राइक

1 of 6 Photos

गुडग़ांव. सुल्तानपुर झील में आए एक नन्हे प्रवासी पक्षी ने वाइल्ड लाइफ, पर्यावरण व पक्षी विशषज्ञों का मन मोह लिया है। ब्राउन श्राइक (लेनियस क्रिस्टेट्स) नामक यह प्रवासी पक्षी सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पहली बार देखी गई है।

वाइल्ड लाइफ के अधिकारी इसे पर्यावरण में बदलाव का असर बता रहे हैं, तो वहीं कुछ पशु विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों मे यह पक्षी दिखाई दे जाता है। पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि यह पक्षी पहले भी आता रहा होगा, लेकिन कम संख्या में होने के कारण दिखा नहीं होगा। 

हालांकि वे इसे सुल्तानपुर झील के लिए बढिय़ा संकेत मान रहे हैं। वाइल्ड लाइफ अधिकारियों के मुताबिक घरेलू चिडिय़ा गोरैया जैसे दिखने वाला ब्राउन श्राइक पक्षी का एक जोड़ा सुल्तानपुर नेशनल पार्क में झील के किनारे एक पेड़ पर दिखा है। इस जोड़े को देखने के लिए वाइल्ड लाइफ के क्षेत्रीय संरक्षक विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे।


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment