विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> 12 Thousand Volts And Landed After Three Hours' Ha

12 हजार वोल्ट और तीन घंटे की अथक मेहनत के बाद उतरा बीजू

भास्कर न्यूज | May 01, 2012, 01:44AM IST
 
 

अम्बाला.नीलोखेड़ी. गौराया फार्म स्थित पेट्रोल पंप के साथ खेतों में सोमवार को एक दुर्लभ वन्य प्राणी बीजू सफेदे पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे की अथक मेहनत के बाद बीजू को पेड़ से उतारा गया व बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार बीजू पूजम गांव से 12 हजार वोल्ट की बिजली की तार से लटकता हुआ लगभग तीन किलोमीटर दूर इस सफेदे के पेड़ पर पहुंचा।


संयोग से तेज आंधी के कारण तार पर बिजली नहीं थी अन्यथा बीजू की मौत हो सकती थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब सफेदे पर बीजू चढ़ा तो नीलोखेड़ी ढांड मार्ग जाम हो गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।


बीजू आम तौर पर घने जंगलों या फिर नदियों में ही मिलता है, लेकिन गर्मी बढ़ने से जानवर पानी की तलाश में गांव में घुस आया। वाइल्डलाइफ विभाग के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे बाद बीजू को पकड़ लिया, लेकिन जाल खुला होने के कारण बीजू भागकर साथ लगी झाड़ियों में छिप गया।


इसके बाद लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बीजू पकड़ा गया। बीजू को पकड़ते समय जसपाल व फायर कर्मचारी नरेश जख्मी हो गए। वाइल्डलाइफ विभाग के इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने बताया कि बीजू को जांबा एसवाईएल नहर के किनारे जंगल में छोड़ दिया गया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment