विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> A Sample Of Water Was Also Introduced To Fail

साहब को पेश पानी का सैंपल भी हो गया फेल

dainik bhaskar news | Jun 28, 2012, 04:18AM IST
 
 

अम्बाला. साहब पानी पी लीजिए। आंगनबाड़ी हेल्पर ने पानी का गिलास नायब तहसीलदार रामकुमार की ओर बढ़ाया।



इस पर नायब तहसीलदार स्वास्थ्य विभाग की टीम से बोले, जरा इस पानी के सैंपल की भी जांच करो। जांच में जो नतीजा आया वह चौंकाने वाला था, लिया गया सैंपल भी फेल निकला। फिर क्या था साहब तो सन्न रह गए और आंगनबाड़ी वर्कर शर्म से पानी-पानी हो गई।



बुधवार माजरा था बुधवार को लालकुर्ती आंगनबाड़ी का। कैंट के विभिन्न हिस्सों से आ रहे डायरिया के मामलों को देखते हुए डीसी के आदेश पर नायब तहसीलदार रामकुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच पर निकले थे। इस दौरान वो लालकुर्ती की आंगनबाड़ी पहुंचे और रजिस्टर व राशन चेक करने लगे।



थोड़ी देर में ही आंगनबाड़ी हेल्पर ट्रे में पानी के गिलास रखकर लाई और नायब तहसीलदार के सामने कर दिया। नायब तहसीलदार ने हेल्थ इंस्पेक्टर हरभजन सिंह को पानी का सैंपल लेने को कहा। जांच की तो पानी में क्लोरीन नहीं थी। हैरानी की बात यह थी कि आंगनबाड़ी में हैलोजन की गोलियां तो थीं मगर पानी में नहीं डाली गई।



ट्यूबवेल ऑपरेटर को डोजर का ही नहीं पता था: अधिकारियों की टीम लालकुर्ती में ही लगे जलापूर्ति विभाग के ट्यूबवेल पर पहुंची। ऑपरेटर से पूछा क्लोरीन डालते हो तो उसे पता ही नहीं था कि कैसे डाली जाती है। नायब तहसीलदार ने उसे ट्यूबवेल चलाने को कहा। उसने ट्यूबवेल तो चला दिया, लेकिन डोजर ऑन नहीं किया। डोजर के माध्यम से ही पानी में क्लोरीन मिलाई जाती है। ऑपरेटर की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई क्योंकि ट्यूबवेल से लिए पानी में क्लोरीन सैंपल फेल गया था।



आंगनबाड़ी कर्मियों ने हाजिरी ही नहीं लगाई थी: नायब तहसीलदार ने लालकुर्ती की दो, आलू गोदाम व तेली मंडी की एक-एक आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। वहां राशन तो ठीक था अलबत्ता हाजिरी रजिस्टर में न ही हेल्पर ने और न वर्कर की हाजिरी लगी थी। नायब तहसीलदार ने कैंट सिविल अस्पताल में हाजिरी चेक की। साथ दवा स्टोर व वार्डो में जाकर देखा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment