विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Brother Got Lost Consciousness, His Wife - And Gon

भाई के साथ मिल खो दिए होश, बीवी-बच्चों के साथ कर गुजरा ऐसा काम

dainik bhaskar news | Aug 05, 2012, 02:55AM IST
 
 


अलेवा(जींद).पेगां गांव में एक व्यक्ति ने अपने भाई व दो अन्य के साथ मिलकर अपनी पत्नी और बेटे की जहर पिलाकर हत्या कर दी। मृतका की बहन के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

 

पुलिस को दिए बयान में बाला देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसके पति महेंद्र के मामा के लड़के राजौंद निवासी जयभगवान व काला भी उनके घर पर आए हुए थे। देर रात उसका पति महेंद्र, देवर राजेंद्र, राजौंद निवासी जयभगवान व काला राम उसकी बहन दर्शना देवी को आकर कहने लगे की महेंद्र के ऊपर अदालत में मामला विचाराधीन है उस केस में गवाही मत देना।

 

दर्शना देवी के पास उस समय छोटा लड़का लगभग दस वर्षीय सुमित भी सोया हुआ था। काफी देर गवाही न देने के बारे में बहस चलने के बाद दर्शना के न मानने पर शोर सुनकर बेटा सुमित की भी नींद खुल गई। दर्शना के साथ बहस होते देख सुमित ने भी इन चारों की बात का विरोध किया।

 

गवाही न देने की बात नहीं मानने की सूरत में दर्शना के पति राजेंद्र, महेंद्र, जयभगवान व काला राम ने दर्शना देवी व उसके बेटे सुमित को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया।

 

इस दौरान शोर सुनकर लोगों के आने की भनक लगते ही चारों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार अल सुबह अलेवा पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने मौके पर मां-बेटे के शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक लैब टीम के सदस्यों ने आवश्यक सबूत जुटाए।

 

पास से गुजर रहे थे लोग, पॉलीथिन में ऐसी चीज देख निकल पड़े आंसू

जब पूरी दुनिया है क्रिकेट की दीवानी, यहां कबड्डी में पसीना बहाते हैं छोरे

पिया का घर छोड़, प्रेमी से लागी लगन, लेकिन एक दिन फिर...

‘हैलो पुलिस अंकल, झगड़ा हो गया, प्लीज स्टेनगन लेकर आना’

जरा सी लापरवाही और एक लड़की, जो बन गई लड़का

मुस्कान के जाल में फंसाना चाहती थी गंदा काम, पता चल गए मंसूबे

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment