चौटाला बोलें, 'ये सरकारें लूट खसोट में लगी हैं'
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 02:15(06/02/12)
अम्बाला. जींद. इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस तथा केंद्र सरकार का जनतंत्र में कोई भरोसा नहीं रह गया है। ये सरकारें लूट खसोट में लगी हैं। समाज का हर वर्ग दुखी है। मंहगाई चरम पर है जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
रविवार को यहां रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की एक-एक इंच जमीन को बेच खाने में लगी है तथा इसके लिए वह रिलायंस जैसे औद्योगिक घरानों और बड़े बिल्डरों के साथ हाथ मिलाकर काम कर रही है। अब इस सरकार से जनता को निजात दिलवाने के लिए इनेलो पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन और संघर्ष शुरू करेगी।