अम्बाला . करोड़ों रुपए की लागत से कैंट रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाएगी। सिस्टम लगाने की रूपरेखा रेलवे द्वारा तैयार कर ली गई है। गाइडेंस सिस्टम के अलावा रेलवे स्टेशन पर नए एलईडी डिस्पले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए रेलवे लगभग ढाई करोड़ रुपया खर्च करेगी। यह सिस्टम लगने से यात्रियों को आसानी होगी क्योंकि कोच गाइडेंस सिस्टम से यात्रियों को ट्रेन आने से पहले ही डिब्बे की सही स्थिति की जानकारी मिल जाती है।
स्टेशन पर एक और सात नंबर प्लेटफार्म पर गाइडेंस सिस्टम लगे हुए हैं। यहां पर शताब्दी, जनशताब्दी एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों के रिजर्व डिब्बों की सही स्थिति ट्रेन आने से पहले ही पता चल जाती है। पहले अम्बाला स्टेशन के एक और सात नंबर प्लेटफार्म पर यह सिस्टम था और अब रेलवे दो, छह और तीन नंबर प्लेटफार्म पर यह सिस्टम लगाने की तैयारी में है। ट्रेनों की जानकारी देने वाले पुराने डिस्पले बोर्ड के स्थान पर रेलवे अब आधुनिक एलईडी डिस्पले बोर्ड रेलवे स्टेशन पर लगाएगी।