विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Family In The Marriage, Stealing Millions Of Homes

परिवार शादी में, एक ही मोहल्ले में दो घरों से लाखों चोरी

भास्कर न्यूज | Apr 02, 2012, 03:26AM IST
 
 

अम्बाला.बराड़ा. शनिवार रात को चोरों ने बराड़ा के एक ही मोहल्ले में दो घरों पर चोरों ने धावा बोला। एक घर से चोर नई एलसीडी, पौने दो लाख की नकदी, हजारों रुपए के गहने व कपड़े चुरा ले गए। वहीं दूसरे घर से चोर करीब छह हजार रुपए की नकदी ले गए।


प्रीत नगर मोहल्ला निवासी प्रापर्टी डीलर हिम्मत सिंह ने बताया कि वो परिवार समेत 31 मार्च को सुबह भांजी की शादी के लिए मोहाली गए थे। रविवार सुबह उनके पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर के ऊपर बनी मोंटी का दरवाजा खुला पड़ा है, तो वह तुरंत अपने घर की ओर चल दिए।


जब वह घर पहुंचे और दरवाजे का ताला खोला तो देखा कि घर का सामान बिखरा व अलमारी खुली पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना बराड़ा को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। चोर छत से आकर घर के ऊपर बनी मोंटी का ताला तोड़कर अंदर घुसे। घर में रखी नई एलसीडी, 1.75 लाख रुपए की नकदी, दो तोले सोने के जेवरात व करीब 40 हजार रुपए के कपड़े चुरा ले गए। कुल नुकसान करीब तीन लाख रुपए का हुआ।

एक ही रात में कुछ ही दूरी पर हुई दूसरी वारदात में प्रीत नगर निवासी हरभजन सिंह के घर भी चोरों ने धावा बोलकर नकदी चुरा ली। हरभजन सिंह के अनुसार वह 31 मार्च को दोपहर अपनी बेटी के पास अम्बाला परिवार सहित गए थे। रविवार को जब वह वापस आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment