विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Handcuffed By The Police Gave The Exam

जब हथकड़ी लगाकर पुलिस ने दिलवाई परीक्षा

भास्कर न्यूज | Apr 19, 2012, 02:15AM IST
 
 

अम्बाला.कैथल. डा. संदीप सैनी द्वारा तैयार गलत मेडीकल रिपरेट का खमियाजा एक युवक ने ऐसा भुगता की उसका भविष्य ही अंधकारमय हो गया।

पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा कराई इस मेडीकल रिपरेट के बाद दर्ज मामले में पुलिस ने सारे कानून ताक पर रख दिए। अदालत के निर्देशों को ठेंगा दिखा कर पुलिस ने युवक को हथकड़ी लगाकर ही परीक्षा में बैठने दिया। जबकि अदालत से इस तरह के कोई आदेश नहीं मिले थे। डा. सैनी द्वारा तैयार मेडीकल रिपरेट की स्वास्थ्य विभाग को सिरे से जांच करनी होगी।


फ्रैंड्स कालोनी निवासी नवजोत सिंह ने आरोप लगाया कि 24 मार्च 2011 को जब उसने करनाल रोड पर फ्रूट की रेहड़ी लगा रखी थी तो उस समय सतीश इंस्पेक्टर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उसके पास आया और जूस के गिलास बनवाए। यहां तक कि जब बाद में उन्होंने इंस्पेक्टर से अपने जूस के पैसे मांगे तो पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।


इतना ही नहीं उसी पर इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने का केस दर्ज करवा दिया गया। नवजोत के पिता गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि चिकित्सक संदीप सैनी ने सतीश इंस्पेक्टर की मेडिकल रिपोर्ट बनाई थी।


जिसके आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नवजोत ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट भी नहीं की और न ही उनके बायें हाथ की उंगली पर घाव था लेकिन मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले चिकित्सक संदीप सैनी ने रिपोर्ट में उंगली टूटी होना दिखा दिया।



नवजोत ने बताया कि रेहड़ी हटाने को लेकर हुए झगड़े में उसे सतीश इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार किया था, उससे अगले दिन उसका 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर था। उसने अदालत के आदेश पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में परीक्षा दी थी, लेकिन पुलिस ने पेपर के दौरान उसे हथकड़ी लगा के रखी।



जिस कारण वह पेपर में फेल हो गया। वह आज तक यह पेपर में पास नहीं हो पाया। वह हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रहा है, लेकिन जब से उस पर पुलिस कार्रवाई हुई है, तब से वह इस अंग्रेजी विषय के पेपर को क्लियर नहीं कर पाया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment