देखें तस्वीरें, अब नहीं उड़ेंगे छुएं के छल्ले और न फैलेगी अश्लीलता

अम्बाला.हरियाणा सरकार ने बुधवार को दावा किया है कि उन्होंने राज्य को हुक्का बार मुक्त कर दिया है।
...और जाते-जाते सुसाइड नोट में उठा दिया पत्नी के चेहरे से पर्दा
इस दावे को माना जाए तो हरियाणा भारत का ऐसा पहला राज्य बन गया है। सरकार ने कहा कि उन्होंने राज्य में 66 हुक्का बार को बंद कर दिया है।
अब वीना और पायल के बीच होगा ‘संग्राम’, देखें तस्वीरें
यह जानकारी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. राकेश गुप्ता ने राज्यस्तरीय बैठक में दी। उन्होंने बताया कि कई हुक्का बार पर छापे मारने के बाद 100 नमूने लिए गए, जिनमें से 90 को निकोटिन के टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
लोग समझे सड़क हादसा, पुलिस के आने के बाद खुला भेद
ऐसे 22 हुक्का बार मालिकों के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज किया गया है। 100 से ज्यादा केस गैरकानूनी रूप से मादक पदार्थो की बिक्री करने को लेकर किए गए। इसके अलावा 40 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए, जबकि चार मालिकों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
हरी झंडी दिखाने के लिए नेताओं में लगी एक दूसरे को पछाड़ने की होड़
अश्लीलता का जरिया बने हुक्का पार्लर
भारत में समय-समय पर कई जगह हुक्का बार पर पुलिस छापे मारे गए और कई बार बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पकड़ी जा चुकी है। हुक्का बार, अश्लीलता और देह व्यापार करने का सबसे बड़ा जरिया है।









