विज्ञापन
 
 
 
 

हरियाणवी गौरव: इस शख्स की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे आप

 
Source: Bhaskar news   |   Last Updated 05:06(01/02/12)
 
 
 
 

हरियाणवी पूरे देश में छा हुए हैं। 2011 में प्रदेश के धुरंधरों ने खेल, राजनीति, शिक्षा के साथ-साथ सुरों की महफिल में भी अपना रंग जमाया। ऐसी ही कुछ हस्तियों से हम आपको एक बार फिर 2012 की शुरुआत में रूबरू करा रहे हैं।
 
 
नवीन जिंदल का जुनून है तिरंगा
 
 
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, यह गीत सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अपने तिरंगे के सम्मान के लिए कोर्ट तक पहुंच जाते हैं। देशवासियों के लिए एक ऐसा ही उदाहरण हैं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल।
 
 
जो राष्ट्रीय ध्वज को आम पब्लिक तक पहुंचाने की मुहिम को कोर्ट तक ले गए और हर भारतीय को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अनुमति दिलाई। उन्होंने ही रात को भी तिरंगा फहराए जाने की लड़ाई लड़ी और सफल भी रहे। नवीन जिंदल ने इन दिनों देशभर में जगह-जगह ऊंचे झंडे लगाने की मुहिम चला रखी है।
 
 
इसकी शुरुआत उन्होंने कैथल और कुरुक्षेत्र के लाडवा शहर में 206 फुट ऊंचे ध्वजदंड पर राष्ट्रध्वज लगाकर की। इसके बाद सोनीपत में विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया, जो 207 फीट ऊंचा है। वे दिल्ली और गुड़गांव में 100 फीट, रायगढ़ छत्तीसगढ़ में 100 फीट, अंगुल ओडीसा में 206 फीट ऊंचा झंडा फहरा चुके हैं।
 
 
नवीन जिंदल के नाम पर टेक्सास में कॉलेज
 
 
अमेरिका स्थित टेक्सॉस विवि ने अपने स्कूल आफ मैनेजमेंट का नामकरण नवीन जिंदल के नाम पर किया है। व्यावसायिक व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए विवि ने यह कदम उठाया है। इस कदम के बाद नवीन जिंदल इंस्टीट्यूट फार इंडो. अमेरिकन बिजनेस स्टडी की स्थापना होगी। जिंदल ने डलास विवि से 1992 में एमबीए की डिग्री पाई थी।
 
 
इनकी सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे आप
 
 
जिंदल स्टील के मालिक नवीन जिंदल सैलरी के मामले में देश में पहले पायदान पर हैं। उनकी सालाना सैलरी तकरीबन 67.2 करोड़ रुपए हैं। पिछले साल के मुकाबले में इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल नवीन जिंदल को वेतन के रूप में कुल 49 करोड़ रुपए मिले थे। बता दें कि नवीन जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के बेटे हैं।
 

पत्नी का अपहरण कर पति ने साथियों संग लूटी अस्मत 
 
पराठा नहीं पहुंचाने पर मारी गोली 
 
पड़ोसी ने कहा आओ घूमने चलते है और लूट ली आबरू 
 
हैवानियत : 13 साल की मासूम को बनाया गर्भवती
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(5)
Latest | Popular