विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Join The City Of Haryana Adjoining Delhi Railway O

दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर ऑरबिट रेलवे से जुड़ेंगे

भास्कर न्यूज | Apr 02, 2012, 05:39AM IST
 
 


हरियाणा. पलवल.सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों को ऑरबिट रेलवे से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा मेट्रो रेल कापरेरेशन का गठन किया जा चुका है। इसी के तहत यह कार्य होगा। सीएम रविवार को पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में नवनिर्माण रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उमड़ी भीड़ से गदगद सीएम ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

 

रैली के संयोजक पूर्व मंत्री चौ. करण सिंह दलाल की ओर से रखी गई लगभग सभी मांगों को मंजूर करते हुए सीएम ने कहा कि पलवल को मांग रखने की जरूरत नहीं है, आपका मेरे ऊपर पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रिश्तेदारी केवल दलाल के साथ नहीं बल्कि पलवल की 36 बिरादरी के साथ है।

 

सीएम ने याद दिलाया कि उन्होंने ही पलवल को जिला बनाया और इसके बाद अब तक विकास कार्यो पर 822.45 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में विकास के कई कार्य हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी बहुत कुछ करना बाकी है। अपार जनसमूह से गदगद मुख्यमंत्री ने दलाल से कहा यदि और कोई मांग रह गई हो तो बता दो।

 

सीएम ने रैली में की ये घोषणाएं :सीएम ने पलवल शहर में लड़कियों के स्कूल को 12वीं तक करने, किसान सेवा सदन बनाने, मॉडल स्कूल बनाने, जमीन उपलब्ध कराने पर वाईएमसीए विश्वविद्यालय खोलने, रसूलपुर तथा बामनीखेड़ा को जाने वाले रास्तों पर बने रेलवे फाटकों पर दो रेलवे ओवरब्रिज बनवाने, भव्य स्टेडियम का निर्माण, 66 केवी सब स्टेशन, घरेलू गैस की तीन एजेंसी खोलने की सिफारिश, कई गांवों वाली पंचायतों को अलग करने, पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए तथा पलवल शहर के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

 

इस दौरान हुड्डा ने बताया कि पलवल में निजी क्षेत्र का एमवीएन विश्वविद्यालय खोलने को सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने हथीन को लड़कियों के महाविद्यालय का तोहफा दिया और होडल में कालेज का नया भवन बनवाने की घोषणा भी की।

 

अधिग्रहण से पहले बने मकान नहीं टूटेंगे : सेक्टर-12 में अधिग्रहण से पहले बने मकानों को न तोड़े जाने की मांग के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी जो सर्वे करके रिपोर्ट देगी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि अधिग्रहण के लिए जारी सेक्शन-4 से पहले बने मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा।

 

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएं। इस बारे में उन्होंने मंच से ही डीसी को निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री पलवल नगर परिषद क्षेत्र की सीमा बढ़ाने के लिए भी समिति गठित करने के निर्देश सीएम ने दिए।

 

यमुना नदी के पानी को गंदा होने से बचाने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर दिल्ली सरकार के साथ बातचीत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निर्देश पर यूपीए सरकार के दौरान हर वर्ष फसलों के भाव बढ़े हैं। इस वर्ष भी उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर भाव बढ़ाने का आग्रह किया है।

 

हुड्डा के काम से खुश राजबब्बर गदगद :उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के सांसद राज बब्बर ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में ऐसा कोई मुख्यमंत्री नहीं देखा जिसने सत्तारूढ़ पार्टी का विधायक नहीं होने पर उस क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हों। बब्बर ने कहा, शेरशाह सूरी ने तो एक सड़क बनवाई थी लेकिन हुड्डा ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया।

 

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि योजना आयोग के आकलन के अनुसार देश के जिन तीन राज्यों की विकास दर 11 प्रतिशत से ऊपर रही उनमें हरियाणा भी शामिल है। इन तीन राज्यों में भी 11.6 प्रतिशत विकास दर के साथ हरियाणा सबसे ऊपर है। स्थानीय सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में जितना विकास किया है उतना पिछले 50 वर्षो के दौरान भी नहीं हुआ।

 

ऐसी रैलियां बहुत कम हुई हैं:

 

अंबाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि इस स्तर की रैली हरियाणा में बहुत कम हुई हैं। इससे पता चलता है कि हुड्डा तथा चौ. करण दलाल के प्रति लोगों में कितना स्नेह है। सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने कहा कि एक सप्ताह में मुख्यमंत्री 4 बड़ी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि हरियाणा की जनता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विश्वास रखती है।

 

रैली को मुख्य संसदीय सचिव जलेब खां, पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक उदयभान व हर्ष कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह राणा ने भी संबोधित किया। रैली में विधायक आनंद कौशिक व आफताब अहमद, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुंदरपाल सिंह, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, महापौर अशोक अरोड़ा ,बीआर ओझा, राधा नरूला, नगर परिषद के चेयरमैन नेत्रपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

एक और हंगामा, फिंगर प्रिंट से पहचानेगा मोबाइल

 

 

जिस बेटे को मन्नत से पाया, वही अनाथ हो गया

 

 

आईपीएल में दिखेगा हरियाणवी गबरुओं का जलवा

 

इस शहर में तेजी से फैल रहा खतरनाक बीमारी का यह ‘जहर’
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment