वीडियो में देखें नेता की रिश्तेदार लड़की की सरेआम गुंडागर्दी

कहते है युवाओं का प्यार कॉलेज में ही परवान चढ़ता है। लेकिन अब ये प्यार कॉलेज कैम्पस में लड़ाई-झगड़ों की वजह भी बनता जा रहा है। हाल ही में हरियाणा के कुछ कॉलेजों में दो गुटों की बीच मारपीट के कई मामले सामने आए। जिसमें कई छात्र घायल हुए तो किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इसकी एक वजह है कॉलेज प्रबंधन का कमजोर होना और मूक बनकर आसपास खड़े लोगों का तमाशा देखना।
हम आपको एक वीडियो दिखा रहे है जिसमें एक लड़की जिसका नाम एकता है और खुद को पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बता रही है। किस तरह बेखौफ सबके सामने एक दूसरी लड़की की पिटाई कर रही है। इतना ही नहीं सरेआम उसकी इस गुंडागर्दी को वहां खड़े लोग चुपचाप देखते रहे, लेकिन किसी ने उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई।
आपकी राय: कॉलेज कैम्पस में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या करना चाहिए? क्या कोई कानून लागू होना चाहिए.. आपकी राय हमें कमेंट बाक्स में जाकर दे सकते है।






