विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Maruti Was A Conspiracy To Eliminate The Entire Ma

‘मारुति की पूरी मैनेजमेंट को खत्म करने की साजिश थी’

dainik bhaskar news | Jul 30, 2012, 03:38AM IST
 
 

पिछला सप्ताह हरियाणा सरकार के लिए संकट भरा रहा। समूची सरकार और पुलिस महकमा मारुति के मानेसर प्लांट में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। प्लांट में हुई हिंसा से पूरे देश के उद्योग जगत का ध्यान हरियाणा पर लगा था। बीच में मारुति के गुजरात जाने की खबरें भी चलीं।




राज्य सरकार ने मारुति प्रबंधन से दिल्ली में बैठक कर उन्हें इस बात पर संतुष्ट किया कि अब मानेसर में सब ठीक है। सुरक्षा के बारे में सरकार की प्लानिंग और मानेसर व गुड़गांव जैसी जगह निवेश के लिए कितनी सुरक्षित है, इस बारे में हरियाणा के उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला से विशेष बातचीत की ब्रजमोहन सिंह ने..



सवाल : राज्य में औद्योगिक माहौल क्यों बिगड़ रहा है, इससे निवेश पर क्या असर पड़ेगा?
सुरजेवाला : मारुति की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हम ऐसे सेटबैक झेलने में सक्षम हैं। हमने घटना के तुरंत बाद एक्शन लिया और और सब पक्षों से बात कर स्थिति संभाल ली।


सवाल: मारुति रुकेगी या जाएगी?
सुरजेवाला : जाने का तो कभी प्रश्न ही नहीं उठा।


सवाल : अब आप विदेशी कंपनियों का विश्वास कैसे बहाल करेंगे?
सुरजेवाला : हरियाणा में एक लाख से ज्यादा उद्योग हैं और हम उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्योग विभाग के साथ-साथ श्रम विभाग और पुलिस तंत्र को मिलकी काम करना होगा। इसके लिए हम नई व्यवस्था बना रहे हैं ताकि ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सके जो उद्योग जगत का माहौल खराब करते हैं। ऐसे सभी लोगों की रिपोर्ट बनेगी। जो लोग हमसे सुरक्षा लेना चाहते हैं, उन्हें नि:शुल्क सुरक्षा मिलेगी।


सवाल : आप कहते रहे हैं कि मारुति मैनेजमेंट पर हमला सोची समझी साजिश का हिस्सा थी। इससे आपका आशय क्या है?
सुरजेवाला: कर्मचारियों व सुपरवाइजर के बीच विवाद मामूली बात है लेकिन यहां एक बड़ा षड्यंत्र रचा गया। ये अचानक होने वाली हिंसा नहीं थी। हमला करने वाले पूरी मैनेजमेंट को खत्म करने वाले थे। तफ्तीश करने वाली एसआईटी देखेगी कि घटना के पीछे कौन-कौन हैं और इसका कारण क्या रहा।


सवाल : गुड़गांव और आसपास के इलाकों में विकास के साथ अपराध भी बढ़े हैं। इस पर अब तक रोक क्यों नहीं लगाई जा सकी?
सुरजेवाला : अभी भी गुड़गांव गाजियाबाद और नोएडा के मुकाबले सुरक्षित है। हां, प्रगति के साथ थोड़ी विषमता आती ही है। कुछ सामाजिक कारण भी हैं। मैं मानता हूं कि जिस हिसाब से मानेसर एक मेट्रोपोलिस की तरह बढ़ा है, उस हिसाब से हम सुरक्षा नहीं दे पाए लेकिन हम विदेश की तर्ज पर अपनी पुलिस को ट्रेनिंग दे रहे हैं। आईटी नॉलेज रखने वाले युवाओं को पुलिस में तरजीह दे रहे हैं ताकि बढ़ते साइबर क्राइम से निपटा जा सके।



सवाल : आप नए उद्योगों के लिए जब जमीन लेने जाते हैं तो आपकी ही पार्टी के लोग विरोध करते हैं। ऐसे में नए उद्योग कैसे लगेंगे?
सुरजेवाला : चूंकि दक्षिणी हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी रीजन (एनसीआर) के पास है इसलिए जाहिर है, विकास भी सबसे ज्यादा यहीं होगा। अगर हम खुद को सिर्फ खेती तक सीमित कर लेंगे तो इससे प्रदेश का विकास नहीं होगा। जहां तक प्रदेश की भूमि अधिग्रहण नीति का सवाल है, इसी को आधार बनाकर केंद्र सरकार भी अपनी नीति बना रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लैंड पूलिंग नीति में हम किसानों को भागीदार बना रहे हैं। इससे किसानों की भागीदारी बढ़ जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment