साथी को चॉकलेट से रिझाया, टेडी-डे की बारी
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 09:04(10/02/12)
अम्बाला. शुक्रवार को टेडी डे है यानि प्यार का इजहार करने का एक खास मौका। इस दिन यदि आपका कोई दोस्त रूठ गया है और वह नहीं मान रहा है तो आप उसे एक प्यारा टेडी देकर मना सकते हैं। टेडी की खास मांग को देखते हुए गिफ्ट गैलरी संचालकों ने विभिन्न टेडी मंगवाए हैं जो काफी सुंदर हैं और उन पर विशेष प्रकार के सितारे जड़े हुए हैं। इसको देखते ही रूठे दोस्त का गुस्सा भाग जाए।
गुरुवार को चॉकलेट डे था। चॉकलेट डे पर युवाओं ने एक-दूसरे को चॉकलेट दिए। यदि किसी को मनाना हो तो चॉकलेट से अच्छा कोई उपहार नहीं है। कई युवा जो रोज डे व प्रपोज डे पर दूर होने के कारण अपने पार्टनर से नहीं मिल पाए, उन्होंने अपने पार्टनर को चॉकलेट का उपहार देकर मनाया। चॉकलेट डे पर गिफ्ट गैलरियों में खूब भीड़ रही।
गिफ्ट गैलरियों में रही भीड़: पैगाम गिफ्ट गैलरी के संचालक अनुज ने बताया कि गिफ्ट गैलरी में चॉकलेट 5 से लेकर साढ़े चार सौ रुपए की रेंज में है जबकि टेडी 50 से लेकर तीन हजार रुपए की रेंज में है। वेलेंटाइन वीक के चलते उन्होंने रिवॉल्विंग फ्लावर, फ्लावर रिंग, हार्ट, म्यूजिकल हॉर्ट आदि गिफ्टों पर डिस्काउंट रखा है। कार्ड 35 से लेकर एक हजार तक की रेंज में है।