विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Patients Seen At The Feet Touching The Solemn Doct

मरीजों को पांव छूते देखा तो ठाना बनूंगी डॉक्टर

dainik bhaskar news | Jun 28, 2012, 04:12AM IST
 
 

अम्बाला. बचपन से ही मैं देखती थी कि बीमारी से छुटकारा पाने के बाद मरीज मम्मी-पापा के पांव छूते थे। जब दादा बीमार पड़ते थे तब डाक्टर उन्हें दवाई देकर ठीक करते तो वो बहुत खुश होती। तभी मेरे मन में यह बात घर कर गई कि भगवान के बाद दूसरा दर्जा डाक्टर का ही है। अब मैं खुद डाक्टर बनूंगी, यह सोचकर रोमांचित हो रही हूं।




ये कहना है छवि का: आशुतोष मिशन अस्पताल के संचालक नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जनक राज सैनी व डेंटल सर्जन डा. मनजिंदर कौर की बेटी छवि ने चार मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। अब वो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की प्रवेश परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रही है। जो संभवत 15 जुलाई के आसपास आएगा। छवि कहती है कि उसकी प्राथमिकता एम्स में दाखिला लेने की होगी।



छवि ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट मेन में 194वां, मनीपाल यूनिवर्सिटी में 92वां, आईपी इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली में 66वां और एएफएमसी पुणो में 9वां रैंक हासिल किया है। छवि ने कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से 10वीं, चंडीगढ़ के सेंट पीटर स्कूल से ग्यारहवीं और अम्बाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल से बारहवीं की है और 12वीं में 95.6 प्रतिशत अंक हैं। सीबीएसई ने भी छवि को पांच साल के लिए स्कॉलरशिप दी है।



हमने कभी अपनी इच्छा बेटी पर नहीं थोपी

डा. जनक राज सैनी व डा. मनजिंदर सैनी कहते हैं कि हम डाक्टर हैं, इसलिए हमारे बच्चे भी डाक्टर बनें, ऐसी हमारी सोच नहीं रही। हमने कभी अपनी इच्छा बेटी पर नहीं थोपी बल्कि बेटी ने खुद ही फैसला किया कि वो डाक्टर बनेगी। बेटा आशुतोष भी डाक्टर बनना चाहता है और ग्यारहवीं में मेडिकल लिया है।



14 घंटे पढ़ाई की है

छवि कहती है कि जो विषय पकड़ लिया, उसे गहराई तक पढ़ती हूं जब तक सारे कांसेप्ट क्लियर न हो जाएं। हर रोज 14 घंटे पढ़ाई की है। उसका कहना है कि शिक्षकों ने समय समय पर मार्गदर्शन किया और पापा मम्मी से भी हेल्प मिली। सफलता में नाना, नानी, दादा व दादी का आशीर्वाद भी शामिल है। साथ ही गुरु पीर पारस नाथ के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं था। छवि न्यूरो या कैंसर विशेषज्ञ बनना चाहती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment