अम्बाला. कैंट के गांधी ग्राउंड में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित ट्रेड फेयर का ‘सबसे सस्ते दस दिन’ का तीसरा दिन रहा। मंगलवार को राष्ट्रीय छुट्टी होने के बावजूद लोगों का उत्साह व जोश फेयर को देखने को मिला। ट्रेड फेयर में लगे विभिन्न उत्पादों के स्टॉल पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इन सबके बीच भास्कर ट्रेड फेयर का लुत्फ उठाने आए लोगों ने खाने-पीने के व्यंजनों का खूब आनंद उठाया वहीं बच्चे भी विभिन्न झूलों पर खूब मस्ती करते दिखाई दिए। मंगलवार को ट्रेड फेयर में ऑटो सेक्टर आकर्षक का केंद्र रहा।
इयॉन पर मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट : ट्रेड फेयर में हुंडई कंपनी की इयॉन गाड़ी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। कंपनी के अस्सिटेंट मैनेजर देवी दयाल ने कहा कि यदि कोई भास्कर की ओर से लगाए गए ट्रेड फेयर में ग्राहक इयॉन कार की बुकिंग करवाता है तो उसको कंपनी की ओर से स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। इस कार की कीमत 2.98 लाख से शुरू है।
इयॉन अपनी दौड़ के सेग्मेंट में सबसे अधिक माइलेज देने वाली गाड़ी है जबकि अन्य गाड़ियों की माइलेज इससे कम है। गाड़ी में 315 लीटर का बूट्स स्पेस है जो इस गाड़ी को और भी बेहतर बनाता है।
मौके पर कंपनी के अजय व चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
ऊलन कारपेट ने किया आकर्षित : ट्रेड फेयर के कालीन स्टॉल पर यूपी से बनी विभिन्न प्रकार की कालीन को लोगों ने खूब पंसद किया। स्टॉल संचालक अयाज ने बताया कि सिंथेटिक कारपेट, ऊलन कारपेट, सिल्क कारपेट व कश्मीरी कारपेट से बनी कालीन ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इन कालीन की कीमत भी काफी आकर्षक और आम बजट में है। स्टॉल पर 35 हजार रुपए तक की कालीन मौजूद है। इन कालीनों को लोग खूब पंसद कर रहे हैं जिस पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
बच्चों की मस्ती : मंगलवार को सरकारी ऑफिसों व स्कूलों की छुट्टी के चलते अभिभावकों के साथ बच्चों की संख्या काफी अधिक रही। बच्चों ने ट्रेड फेयर में लगे अनेक प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। झूलों का लुत्फ उठाने आई समीक्षा, अंजली, अंकुश, कनिष्क, पूर्णिमा, उद्भव ने कहा कि स्कूल की छुट्टी होने पर उन्होंने ट्रेड फेयर में लगे विभिन्न झूलों पर खूब मस्ती की। स्कूल की छुट्टी होने से पढ़ाई का ज्यादा टेंशन नहीं है।