बाल-बाल बच गए दंपती नहीं तो आज..
Source: bhaskar news | Last Updated 04:38(09/02/12)
अम्बाला सिटी. पंचायत भवन के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन दंपती का बचाव हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पुरानी बकरा मंडी का रहने वाला कुलदीप सिंह अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ किसी निजी काम से सौंडा में गया था। वापसी में पंचायत भवन के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्राली में इंटरलाकिंग टाइल होने के कारण चालक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर पाया। मोटरसाइकिल सवार दंपती और बच्चा सड़क पर गिर गया लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं लगी। दुर्घटना घटित होने पर सड़क पर जाम लग गया, ऐसे में हादसे की सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनारसी दास ने ट्रैफिक को पुन: शुरू करवाया।