विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> Smile Wanted To Ensnare The Dirty Work Out The Pla

मुस्कान के जाल में फंसाना चाहती थी गंदा काम, पता चल गए मंसूबे

dainik bhaskar news | Aug 05, 2012, 04:30AM IST
 
 


अम्बाला/साहा.साहा के एक ज्वैलर्स की दुकान के मालिक को युवतियों द्वारा ठगने की कोशिश दुकानदार की होशियारी से असफल हो गई। साहा में सुपर ज्वैलर्स के मालिक लक्की वर्मा की दुकान पर शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब दो युवतियां आईं, वह नवविवाहिता लग रही थीं। युवतियों के जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ की इन्हीं युवतियों ने कुछ दिन पहले बराड़ा में ज्वैलर्स के यहां वारदात की थी।

एक युवती ने कहा कि भाई साहब मैंने चूड़े के आगे दो चूड़ियां पहन रखी हैं जो मेरी कलाई में चुभ रही हैं। यह चूड़ियां बदल कर एक सोने का किटी सेट दे दो। इस पर लक्की ने कहा कि पहले वह इन चूड़ियों को काट कर चेक करेगा और इसके बाद ही दूसरा सेट देगा। दोनों युवतियां इस पर ऐतराज जताने लगीं। उनका कहना था कि चूड़ियों के बदले उन्हें सेट दे दिया जाए, इसमें क्या ऐतराज है।

युवतियों ने कहा आप हमारी चूड़ियां वापस कर दो, हम कल सुबह आएंगी। लक्की को उन पर शक हो गया। युवतियों से पूछने पर उन्होंने साहा की रहने वाली बताया। वह चूड़ियां उठाकर बाहर चली गईं। लक्की ने उनका पीछा किया। युवतियां साहा बस स्टैंड पर पहुंच गई और कुछ देर बाद वहां इंडिका कार आई जिसमें पहले से ही दो युवक बैठे थे। कार उन्हें लेकर वहां से चली गई। लक्की ने कार का नंबर नोट कर पुलिस के हवाले किया।

बराड़ा में ठगी के शिकार ज्वैलर ने किया खुलासा

लक्की ने बराड़ा में उस ज्वैलर्स से संपर्क किया जो इस प्रकार की ठगी का कुछ दिन पहले ही शिकार हो चुका था। लक्की ने उसे अपनी शॉप पर लगे कैमरे की फुटेज दिखाई तो साफ हुआ कि दोनों युवतियां वही थीं जिन्होंने बराड़ा में ठगी की थी। अम्बाला में भी महिला ठग गिरोह द्वारा कई वारदातें ज्वैलर्स शॉप पर हो चुकी हैं। अभी दो महीने पहले ही तोपखाना में एक ज्वैलर्स शॉप पर वारदात हुई थी जिसमें तीन महिलाओं ने सोने के जेवर चुरा लिए थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment