अम्बाला. वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन बुधवार को प्रपोज डे पर युवाओं ने अपनी दोस्ती का इजहार किया। मंगलवार को कालेजों को छुट्टी होने के कारण बुधवार को युवाओं ने अपनी भावनाओं को फूलों के साथ बयां किया। रवि ने बताया कि उसने अपनी दोस्ती का इजहार आज किया। सोनिया ने बताया कि उसने प्रपोज डे वाले दिन अपने दोस्तों को उपहार दिए। इसके साथ-साथ उसने अपने पुराने दोस्तों को भी उपहार दिए जो समय के साथ छूट गए थे।
आज चॉकलेट डे : आज चॉकलेट डे है। वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन रोज डे व प्रपोज डे के बाद यह वेलेंटाइन वीक का खास दिन होता है। इस दिन युवा अपने पार्टनर को चॉकलेट देते हैं। यदि किसी को मनाना हो तो चॉकलेट से अच्छा क्या हो सकता है। इस दिन चॉकलेट देने की प्रथा है। यदि आप दूर रहते हैं और अपने पार्टनर से रोज डे व प्रपोज डे वाले दिन नहीं मिल पाए और आपका पार्टनर इसी वजह से नाराज है तो आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर मना सकते हैं।