अम्बाला सिटी. इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और पार्टी महासचिव अजय सिंह चौटाला के निर्देशों पर एक बूथ, दस यूथ की नीति को लागू करने के लिए सोमवार को युवा इनेलो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग कार्यालय में ली। इस मौके पर संदीप राणा ने कहा कि हाईकमान के निर्देशों पर एक बूथ, दस यूथ की नीति को लागू करके पार्टी की युवा इकाई को और मजबूत किया जाएगा।
अब हर महीने युवा इकाई की एक मीटिंग अवश्य बुलाई जाएगी। मासिक मीटिंग में सभी क्षेत्रों के पदाधिकारी अपनी मासिक रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता अभी से चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि आगामी चुनावों में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया जा सके। इसमें कार्यकर्ता को जनरल बॉडी में ही नियुक्त किया जा सकता है। इस मौके पर जिले के सभी हल्काध्यक्ष ने संदीप राणा को पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का वचन दिया। मौके पर युवा इनेलो नेता संजय, रोहित, अनिल कुमार, जतिन, राजेश सैनी, अमरिंदर सौंडा सहित पार्टी की युवा कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।