विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Ambala >> The Body Was Attired In The Colony Market, Came Fr

कॉलोनी में सज रही थी जिस्म की मंडी, दूसरे राज्यों से आती थी युवतियां

dainik bhaskar news | Jul 26, 2012, 04:32AM IST
 
 


कुरुक्षेत्र.कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर सेक्स रैकेट चलने का भंडाफोड़ हुआ है। कालोनी के लोगों ने इसकी शिकायत पहले से पुलिस से की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हंगामा कर दिया जिसके बाद एसपी राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर डीएसपी सिटी निर्मल सिंह व सीआईए-टू प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने छापेमारी की। पुलिस ने एक मकान से तीन युवतियों को पकड़ा है। ये कोलकाता से आई हुई थी।
 
 
लंबे समय से चल रहा था धंधा:झांसा रोड स्थित कुम्हारोंवाली के लोगों का कहना है कि यहां एक किराये के मकान में लंबे समय से सेक्स का धंधा चल रहा था। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 
 
बुधवार को जब लोगों को भनक लगी कि आज फिर यहां देह व्यापार करने वाली लड़कियां आई हुई हैं। इसी बात को लेकर सरगना संग झगड़ा हो गया। लोगों ने मकान में घुस सारा सामान बाहर फेंक दिया। कालोनीवासियों का कहना है कि पुलिस यदि समय पर आ जाती तो सरगना भी पकड़ी जाती।
 
 
लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने पुलिस कर्मचारी एचसी कर्मवीर, दिनेश, नरेंद्र व भूपेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी आर्य ने बताया कि पकड़ी गईं युवतियां देह व्यापार में शामिल हैं, इनके खिलाफ वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मकान मालिक की क्या भूमिका है, उसकी भी जांच होगी। जल्द जी सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
ये है भारत के आधुनिक शहर की बदतरीन तस्वीर, देखें तस्वीरें
जीवन संगिनी को पहनाई चूड़ियां और चल बसा... 
पोती ने बताई मां-बाप की करतूत, दादा के पैरों तले खिसक गई जमीन
विवाहिता ने खोला ससुर का काला चिट्ठा, सुनने वालों को नहीं हुआ यकीन
बाबा ने आंखों में आंखें डालकर पूछा- ये पैसे मैं ले जाऊं और फिर...
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment