विज्ञापन
 
 
 

फिर धुंध और ठंड से कंपकंपाया हरियाणा, करनाल में जमी ओस

 
 
 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 23:20(20/01/12)
 
 
 
1 of 1 Photos
फिर धुंध और ठंड से कंपकंपाया हरियाणा, करनाल में जमी ओस
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 3

 

अम्बाला. करनाल/हिसार .धुंध और कड़ाके की ठंड ने पूरे प्रदेश को चपेट में ले लिया। ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। सभी जिलों में पारा डाउन हो गया। लगातार गिरते तापमान केकारण ओस जमने लगी है।

 

गुरुवार को धुंध के कारण प्रदेश में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। हिसार न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। गुरुवार को धुंध के कारण दृश्यता महज दो मीटर रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धुंध अभी और सताएगी।

 

गेहूं को फायदा :इस ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिल रहा है। इससे गेहूं में फुटाव होगा। हालांकि पाले में सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

 

घाटी में जरूरी सामान की कमी, थमी जिंदगी

 

शीतलहर और कोहरे ने उत्तर भारत की जिंदगी को थाम लिया। हिमपात की वजह से घाटी में जरूरी सामान की कमी हो गई है।

 

जवाहर टनल और पटनी टॉप में हुई ताजा बर्फबारी से राजमार्ग पर ट्रैफिक रोका गया है। डिगडोल में भूस्खलन की खबरें हैं।

 

जरूरी सामान के साथ दो हजार से ज्यादा ट्रक राजमार्ग पर खड़े हैं।

 

श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

 

हिमाचल के चंबा में ग्लेशियर की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए।

 

राजस्थान में कई इलाकों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। चुरू दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

ञ्च कोहरे की वजह से रेल एवं हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक भी विमान नहीं उतर सका।

 

भिड़े वाहन, चार मरे

 

बल्ला/राई .धुंध के कारण बल्ला खाकतोड़ माइनर के पास बोलेरो व गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर हो गई। इस में दो बारातियों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हुए हैं। ये सभी ददलाना के प्रदीप की शादी में भाग लेने के लिए जींद के कुवरतन गांव गए थे। उधर, सोनीपत के राई में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment