कितना कंगाल है पकिस्तान, इस घटना से हो जाएगा यकीन

अम्बाला सिटी.भारत और पाक के बीच चलने वाली सदा-ए-सरहद मंगलवार को अम्बाला में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। बस दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई थी। सुबह 9 बजे अम्बाला में बस के अगले पहिए के आठ स्टड नटों में से तीन टूट गए और बस असंतुलित हो गई।
ड्राइवर नसीर ने किसी तरह बस को सुरक्षित सड़क किनारे पर रोक लिया। बाद में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बस को अम्बाला सिटी की रोडवेज वर्कशाप में लाया गया। लगभग चार घंटे बाद भी नट नहीं मिले तो दोपहर सवा एक बजे सभी यात्रियों को हरियाणा के चंडीगढ़ डिपो की वॉल्वो बस से वाघा बार्डर के लिए रवाना कर दिया गया।
सदा-ए-सरहद और सहायक ड्राइवर गोहर रहमान को अम्बाला में रुकना पड़ा। बस में चार देशों के 26 यात्री सवार थे। इसमें थाइलैंड के सात, एक भारतीय, साउथ अफ्रीका का एक और पाकिस्तान के 17 यात्री सवार थे।
05 लाख किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय कर चुकी है दिल्ली लाहौर बस। यह बस बस कंडम घोषित करने की सीमा पर है। इधर, पाक अधिकारियों ने अम्बाला डिपो के के अधिकारियों से कहा कि बस को ठीक कर दो प्लीज! कल पूरी पेमेंट मिल जाएगी।







