राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रूठों को मनाने का खास दिन है आज
dainik bhaskar news
| Aug 05, 2012, 04:33AM IST

स्पेशल गिफ्ट की प्लानिंग: फ्रेंडशिप-डे पर युवा गिफ्ट गैलरी में विभिन्न प्रकार के गिफ्ट हैं। इस बार कुछ नए गिफ्ट भी आए हैं। गिफ्ट गैलरी में युवाओं ने अपने दोस्तों के लिए स्पेशल गिफ्ट खरीदे। सबसे ज्यादा सेल फ्रेंडशिप बैंड की रही। इनमें टेडीबियर, चॉकलेट्स, कपल्स के गिफ्ट व फोटोफ्रेम बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में फोटोफ्रेम की मांग इसलिए बढ़ रही है क्योंकि इसमें दो शीशों के बीच कुछ सुंदर शब्द अंकित हैं।
शनिवार को ही मनाया फ्रेंडशिप डे : रविवार को छुट्टी है इसलिए कॉलेज स्टूडेंट्स ने शनिवार को ही फ्रेंडशिप मनाया। स्टूडेंट्स राजीव, राहुल मित्तल, दीक्षित गोयल कहते हैं कि रविवार को छुट्टी होने के कारण उन्होंने आज ही फ्रेंडशिप मनाया है, क्योंकि अपने दोस्त के लिए ऐसा मौका कोई और नहीं हो सकता। वहीं सुमिषा अपने पति के साथ शिमला घूमने जाएंगी ताकि वह इस दिन को और अच्छे तरीके से एंज्वाय कर सकें।
गिफ्ट की खरीददारी
गिफ्ट गैलरी संचालक राजन कहते हैं कि फ्रेंडशिप-डे पर युवाओं में रुझान है। युवा अपने दोस्तों के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट खरीदकर ले गए। कुछ ऐसे भी युवा थे जो अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड ले गए। वहीं स्कूली छात्रा इशिता ने कहा कि उसकी क्लासमेट ने फ्रेंडशिप डे पर उसे फ्रेंडशिप बैंड बांधा है। उसे बैंड बंधवाना बहुत अच्छा लगा।






